Saharanpur: स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, करोड़ों का नुकसान
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में रात दो बजे भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया। आग लगने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हुई है। बताया गया कि आठ दमकल गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में रात दो बजे आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई।
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में आग लगी थी और जो भयंकर रूप ले चुकी थी, जिसमें करोड़ों रुपए का कागज जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। करीब सुबह 6:00 बजे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें:Saharanpur Swine Flu: सहारनपुर में स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की मौत, कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई में थी भर्ती
एक कर्मचारी की मौत
बताया गया कि आग बुझाने में दमकल विभाग की करीब आठ गाड़ियां लगी। मुजफ्फरनगर से भी दमकल विभाग की टीमों को सहारनपुर बुला लिया गया था।
स्टार पेपर मिल में गोदाम में लगी आग में एक कर्मचारी लाल बहादुर मंडल (57) की जलने से मौत हुई है। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि यह कर्मचारी गोदाम में ही कार्यरत था और वहीं कैंपस में रहता था। हालांकि इस मामले में अभी स्टार पेपर मिल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।