फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Massive fire broke out in Maharaja Palace Banquet Hall, domestic gas cylinders taken out, stampede

Saharanpur: महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, खींचकर निकाले घरेलू गैस सिलिंडर, मची भगदड़

Tue, 10 Mar 2026 10:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 10 Mar 2026 10:10 PM IST
सार

थाना सदर बाजार में दिल्ली रोड पर महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल में अचानक आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर की ओर भाग गए। अग्निशमन विभाग की टीम चार गाड़ियों से आकर आग को बुझाया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Massive fire broke out in Maharaja Palace Banquet Hall, domestic gas cylinders taken out, stampede
बैंक्वेट हॉल में लगी आग और निकाले गए गैस सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल में मंगलवार देर शाम आग लग गई। इससे अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर बैंक्वेट हॉल के बाहर लोग जमा हो गए। पता लगते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी चार गाड़ियों से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

Saharanpur: Massive fire broke out in Maharaja Palace Banquet Hall, domestic gas cylinders taken out, stampede
मंडप के बाहर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर बाजार में दिल्ली रोड पर महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल है। मंगलवार देर शाम बैंक्वेट हॉल के अंदर से धुआं उठने लगा। कुछ देर में आग की लपटें उठती देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग ने हॉल में लगे पर्दों और पायदानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। आग को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल के अंदर से मिले घरेलू गैस सिलिंडर
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बैंक्वेट हॉल से घरेलू सिलिंडर निकाले। हॉल के अंदर व्यावसायिक की जगह घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। गनीमत यह रही कि घटना के समय बैंक्वेट हॉल में कोई शादी या कार्यक्रम नहीं चल रहा था। यदि उस समय समारोह हो रहा होता तो बड़ी जनहानि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

बैंक्वेट हॉल के बराबर में कार का शोरूम
महाराजा पैलेस बैंक्वेट हॉल के बराबर में कार का शोरूम है, जबकि पीछे की तरफ घनी आबादी है। आग की लपटें कार शोरूम व घनी आबादी तक जाती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी देखें...
Israel-Iran War: सहारनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पाइप लाइन से गैस सप्लाई बंद, सिलिंडर भी देर से मिल रहे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed