{"_id":"69afc0015aa2f4eb7e0ec49a","slug":"israel-iran-war-gas-supply-crisis-hits-hotels-restaurants-as-pipeline-supply-stops-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: सहारनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पाइप लाइन से गैस सप्लाई बंद, सिलिंडर भी देर से मिल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: सहारनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पाइप लाइन से गैस सप्लाई बंद, सिलिंडर भी देर से मिल रहे
Tue, 10 Mar 2026 12:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:24 PM IST
सार
सहारनपुर में होटल और रेस्टोरेंट के लिए पाइपलाइन से मिलने वाली गैस सप्लाई बंद कर दी गई है। गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने और डिलीवरी में देरी से रसोई संचालन पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सहारनपुर में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने गैस आपूर्ति को लेकर नई समस्या खड़ी हो गई है। पाइप लाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस सप्लाई बंद कर दी गई है, जिससे कई होटल और रेस्टोरेंट की रसोई का संचालन प्रभावित हो रहा है। गैस की उपलब्धता कम होने से व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
युद्ध के असर से बढ़ी गैस की कीमतें
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगे हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पाइप लाइन से होने वाली गैस सप्लाई भी रोक दी गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: आज उम्मीदों पर चल सकता है बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव, 90 दुकानों पर संकट
विज्ञापन
जिले में 8.33 लाख गैस उपभोक्ता
जिले में गैस उपभोक्ताओं की संख्या करीब 8.33 लाख है। प्रतिदिन औसतन 17 हजार गैस सिलिंडर की बुकिंग की जाती है। जनपद में गैस एजेंसियों की कुल 61 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचाए जाते हैं।
सिलिंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाई
सरकार ने गैस सिलिंडर बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी अब उपभोक्ताओं को नया सिलिंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। इससे कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डिलीवरी में भी हो रही देरी
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी चार से पांच दिन तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इससे घरेलू रसोई के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के संचालन पर भी संकट गहराने लगा है।