{"_id":"6562e22816f79292ae0b5bf6","slug":"saharanpur-massive-fire-broke-out-in-adani-group-s-refined-warehouse-loss-worth-crores-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अदाणी ग्रुप के रिफाइंड के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अदाणी ग्रुप के रिफाइंड के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Sun, 26 Nov 2023 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात अदाणी ग्रुप के घी, रिफाइंड और सरसों के तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। तकरीबन दस घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रिफाइंड गोदाम में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड स्थित गांव नाजीरपुरा में बने अदाणी ग्रुप के घी, रिफाइंड व सरसों के तेल के गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। कंपनी के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए का रिफाइंड,घी और तेल जल गया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नजीरपुरा में अदाणी ग्रुप का घी, तेल और रिफाइंड का गोदाम है। यहां से जिले भर में इनकी सप्लाई होती है। शनिवार की रात गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुआ उठता देखा और चौकीदार को इसकी जानकारी दी। पता लगने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने शुरू की लेकिन भी तेल और रिफाइंड के कनस्तर आग पकडते गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग में 70 फ़ीसदी समान जल गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह गोदाम अदाणी विल्मर के नाम से है। उन्होंने बताया कि टीन का स्ट्रक्चर नीचे गिरने के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाने में बाधा उत्पन्न हुईं। टीन शेड के नीचे दबे घी तेल के कनस्तरों में आग लगी है।