फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Many women gave birth to children on Pran Pratistha, an atmosphere of happiness in families

Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजी किलकारी, नाम रखा 'राम', माता बोलीं- मेरे घर आया प्रभु राम का अंश

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
सार

Ramlala Pran Pratishtha : प्राण प्रतिष्ठा पर घरों में किलकारियां गूंजीं तो परिजनों में खुशी का माहौल हो गया। वहीं, जिन महिलाओं ने इस दिन अपना प्रसव कराने का सपना देखा था, वह पूरा हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Many women gave birth to children on Pran Pratistha, an atmosphere of happiness in families
सहारनपुर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन सहारनपुर जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में किलकारियां गूंजीं। जिन महिलाओं ने इस दिन अपना प्रसव कराने का सपना देखा था, वह पूरा हो गया। बच्चे के जन्म होते ही उनके घर में जश्न मनाया गया। इसी खुशी में कुछ महिलाओं ने बेटे का नाम राम रखा। वह इन्हें भगवान रामलला का वरदान मान रही हैं।

विज्ञापन

सोमवार को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वहीं, आज के दिन जिन घरों में बच्चों ने जन्म लिया है, वहां भी बेहद खुशी का माहौल है। जिला महिला अस्पताल में प्रसव की बात करें तो यहां 12 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें आठ बेटी और चार बेटे हैं। महिला पारुल, प्रीति, नेहा, ज्योति, कविता, मीना, आरती की डिलीवरी सिजेरियन, साबिया, प्रिया, रीता और वंदना की सामान्य डिलीवरी हुई। गंगोह सीएचसी में 11 बच्चों का जन्म हुआ।

विज्ञापन

छह महिलाओं ने बेटे और पांच ने बेटी को जन्म दिया। इनमें तीन महिलाएं ऐसी हैं, जिनका पहला बच्चा है। नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताजपुर निवासी भावना को बेटा हुआ। इसी तरह नानौता सीएचसी में भारी निवासी मीनू पत्नी मोनू को बेटी हुई।

विज्ञापन

बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में तीन बच्चों ने जन्म लिया। इनमें शालू पत्नी अंकुर निवासी उमरी को पहला बेटा हुआ। इन्होंने अपने बेटे का नाम राम रखा है। परिवार में खुशी का माहौल है। इसी तरह निधि पत्नी अंकुर निवासी जैनपुर व इलमा निवासी खेड़ी सिखोपुर फतेहपुर को बेटी हुई। इनके अलावा अन्य निजी अस्पतालों में भी खूब किलकारियां गूंजीं।

यह भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर: सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पत्थर फेंके, जमकर हंगामा, अफसरों में मची खलबली

विज्ञापन

अस्पताल में 12 महिलाओं की डिलीवरी हुई। आठ महिलाओं को सिजेरियन व चार की सामान्य डिलीवरी की गई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिलाओं में खुशी का माहौल है। - डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

यह भी पढ़ें: 
Murder: मेरठ में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed