फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: many people including farmers were cheated of crores rupees by a private finance company

UP: लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे, देवबंद में खोली थी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी, एक किसान से भी 20 लाख की ठगी

Mon, 27 Mar 2023 07:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

Saharanpur News : प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के जरिए लालच देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। वहीं, जिले में एक किसान से भी 20 लाख की ठगी की गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: many people including farmers were cheated of crores rupees by a private finance company
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में जमा कराने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पहुंचे जमाकर्ताओं ने कंपनी से रकम वापस दिलाकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी कंपनी मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, एक किसान से जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन


कोतवाली में देवबंद के अलावा दूर-दराज के रहने वाले लोगों का आरोप था कि मोहल्ला खानकाह में मदनी रोड पर फिन्सटेक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से पिछले दो वर्षों से संचालित कंपनी के मालिकों ने उनके करोड़ों रुपये हड़प लिए है। अब कंपनी को दिवालिया बताकर उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है। रुड़की की एक महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसने अपना जेवर बेचकर उक्त कंपनी में 11 लाख रुपये लगाए थे। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली से पहुंचे कई लोगों ने बताया कि उनके कई करोड़ रुपये कंपनी में लगे है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के अलावा आसपास के इलाकों से आए लोगों ने भी उनकी लाखों रुपये की रकम हड़प कर लिए जाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं देवबंद के भी बड़ी संख्या में कोतवाली में आए लोगों का कहना था कि उनकी मोटी रकम हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल एचएन सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी तक पता चला है कि इनमें से एक आरोपी पूर्व में लोकसभा टीवी में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में कार्य करता था। इसने ही फिन्सटेक्स प्राइवेट लि. के नाम से कंपनी खोली थी। आरोपियों ने दिए प्रार्थना पत्र में कंपनी के दिवालिया होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब की लग्जरी गाड़ियां होंगी जब्त, अब तक 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एसएसपी ने दिए सख्त आदेश

जमीन दिलवाने के नाम पर किसान से 20 लाख की ठगी
सहारनपुर में जमीन दिलवाने के नाम पर एक किसान से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। आरोप है कि ठगी करने वाला व्यक्ति थाना जनकपुरी का हिस्ट्रीशीटर है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां

गांव पंडौली निवासी गुलबहार किसान है। उन्होंने बताया उन्हें जमीन खरीदनी थी। तभी उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने कहा कि पुवांरका में उसे जमीन दिलवा देंगे। यहीं पर यूनिवर्सिटी बन रही है। इसलिए कुछ समय बाद जमीन की कीमत भी बढ़ जाएगी। युवक ने उसे एक व्यक्ति ने मिलवाया, जिसने अपनी जमीन बेचने की बात कही। इसके बाद युवक ने 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर पैसे उस व्यक्ति को दिलवा दिया, लेकिन उसे जमीन नहीं दिलवाई गई। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी ने गिरोह बना रखा है, जो जमीन दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता है। तकादा करने पर आरोपी ने पैसा देने से भी मना कर दिया। आरोपी थाना जनकपुरी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

भूमि दिलाने के नाम पर ठगे 1.71 करोड़

सहारनपुर में भूमि दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक और व्यक्ति से 1.71 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। इनमें मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसने गिरोह बना रखा है। आरोपी एक किसान से भी 20 लाख की ठगी कर चुका है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुबारकशाह निवासी अदनान ने बताया कि वह बेहट रोड पर धर्म कांटा चलाता है। उसके पास 11 माह पहले एक व्यक्ति आया था, जिसे वह नहीं जानता था। आरोपी ने खुद को दाबकी जुनारदार निवासी बताया था। आरोपी ने कहा था कि लंढौरा गांव में साढ़े 12 बीघा भूमि बिक रही है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बीघा है। पहले तो अदनान ने भूमि खरीदने से मना कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी और गिरोह के सदस्यों ने अदनान को विश्वास में ले लिया और वह इनके झांसे में आ गया। 

अदनान का आरोप है कि भूमि का बैनामा कराने के लिए आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में उससे 1.71 करोड़ रुपये ले लिए।  98 लाख 56 हजार रुपये नकद लिए और 72 लाख 94 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। कुछ दिन बाद अदनान को पता चला कि आरोपी ने भूमि के फर्जी कागजात बनवाए हुए हैं और उसके साथ धोखाधड़ी की गई। अदनान ने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने अब एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह आरोपी गांव पंडौली निवासी किसान गुलबहार से भी भूमि दिलवाने के नाम 20 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गुलबाहर ने भी एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed