{"_id":"68dc0ea5a1641bb8690c00a3","slug":"saharanpur-mahmood-madani-said-action-on-i-love-mohammed-campaign-is-wrong-made-this-appeal-to-those-who-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: महमूद मदनी बोले- 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन पर कार्रवाई गलत, इस्लाम को मानने वालों से कर दी ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: महमूद मदनी बोले- 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन पर कार्रवाई गलत, इस्लाम को मानने वालों से कर दी ये अपील
Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
सार
पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि हम मोहम्मद साहब के नाम पर कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश सरकार सिर्फ पोस्टर दिखाने पर अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने 'आई लव मोहम्मद' कैंपेन पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की निंदा करते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह सरासर अन्याय और चिंताजनक है।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बिना हमारा सब कुछ अधूरा है, उन्हें प्यार करके ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है। मुसलमान मोहम्मद साहब के नाम पर किसी भी तरह की कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटता।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना मदनी ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस्लाम के मानने वालों की असल जिम्मेदारी यह है कि वह मोहम्मद साहब को अपने जीवन का आदर्श और मार्गदर्शक बनाएं और उनके व्यक्तित्व को किसी भी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए, यह मोहम्मद साहब के सम्मान और पवित्रता के लिए भी जरूरी है।
उन्होंने 'आई लव मोहम्मद' को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से जनभावनाओं और धार्मिक पेशवाओं का सम्मान करने की मांग की। साथ ही कहा कि केवल नारों और पोस्टरों के आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डालना अन्यायपूर्ण कृत्य है, जिससे बचा जाना चाहिए।