फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Lok Sabha seat: Former MLA Imran Masood bought nomination papers

सहारनपुर लोकसभा सीट: पूर्व विधायक इमरान मसूद ने खरीदा नामांकन पत्र, बोले-जल्दी हो जाएगी टिकट की घोषणा

Thu, 21 Mar 2024 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद ने नामांकन पत्र खरीदकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पार्टी द्वारा टिकट की घोषणा कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
Saharanpur Lok Sabha seat: Former MLA Imran Masood bought nomination papers
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की तरफ से अभी तक सहारनपुर सीट पर टिकट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गुरुवार को पूर्व विधायक इमरान मसूद ने नामांकन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी खुलकर पेश कर दी।

विज्ञापन


आज दोपहर के समय उनके प्रतिनिधि पहल सिंह सैनी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने इमरान मसूद के नाम का नामांकन पत्र लिया। करीब चार माह पहले बसपा छोड़कर दोबारा कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद शुरूआत से लोकसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव 2024: बैठक के बाद जमकर बरसे सपा प्रत्याशी भानु प्रताप, कहा-केंद्र सरकार जो कर रही वह देश विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस आला कमान के पास स्क्रैनिंग कमेटी की तरफ से इमरान मसूद के अलावा पूर्व एमएलसी गजे सिंह का नाम भी भेजा गया था। हालांकि अभी तक किसी के नाम पर भी मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिस तरीके से इमरान ने नामांकन पत्र लिया है उससे उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि उनका टिकट पक्का है।



इस बारे में जब इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होने बताया कि देर रात तक घोषणा हो जाएगी। जब उसने पूछा गया कि अगर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता तो क्या करेंगे। इसके जवाब में इमरान ने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। टिकट हर हाल में मिलेगा। बरहाल इमरान के नामांकन पत्र लेने के बाद कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed