फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2024: SP candidate Bhanu Pratap Singh held his first meeting in Meerut

लोकसभा चुनाव 2024: बैठक के बाद जमकर बरसे सपा प्रत्याशी भानु प्रताप, कहा-केंद्र सरकार जो कर रही वह देश विरोधी

Thu, 21 Mar 2024 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

समाजवार्दी पार्टी के मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह ने आज मेरठ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: SP candidate Bhanu Pratap Singh held his first meeting in Meerut
सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह आज मेरठ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। 

विज्ञापन


इस दौरान सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो कर रही है, वह देश के विरोध में है। इलेक्टोरल बांड की बात ऐसी है जैसे चंदा लो, धंधा दो। मेरठ के जो मुद्दे हैं, सभी मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा, किसानों, बेरोजगारी, ओल्ड पेंशन से जुड़े सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। कहा कि आज कार्यकर्ताओं से मिले हैं उनमें जोश भरा है। बता दें कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज भानु प्रताप सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं से मिले।

वहीं, दूसरी तरफ सपा के दावेदार टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं और लखनऊ में ही डटे हैं। यहां से सरधना विधायक अतुल प्रधान और हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा प्रमुख दावेदारों में हैं। अब दावा किया जा रहा सपा हाईकमान की नजर भाजपा के टिकट पर है।

भाजपा ने अभी तक टिकट घोषित नहीं किया है। इसके अलावा सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धार्मिक स्थलों की जगह स्कूल-कॉलेज और लाइब्रेरी बनाने की बातें कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed