Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में चुनावी चर्चा पर बोले युवा- भर्ती की तरह दोबारा न देना पड़े वोट
{"_id":"66045a9c703b2d0bd205977f","slug":"saharanpur-lok-sabha-election-2024-live-satta-ka-sangram-chunavi-rath-coverage-in-saharanpur-up-2024-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: सहारनपुर में चुनावी चर्चा पर बोले युवा- भर्ती की तरह दोबारा न देना पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 28 Mar 2024 01:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:29 PM IST
खास बातें
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सहारनपुर पहुंचा है। यहां चाय पर चर्चा करते हुए मतदाताओं ने अपने विचार रखे। दोपहर को जिले के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में युवाओं से चर्चा की गई।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:22 PM, 28-Mar-2024
'तानाशाही हो रही सरकार, लालच देकर वोट हथियाना चाहती है'
अरुण कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकारी तानाशाह हो रही है। इलेक्टरल बॉन्ड जैसे घोटाले हो रहे हैं लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। आशु का कहना था कि सरकार इस तरह की व्यवस्था लाइव जिससे पेपर लीक होने की घटनाएं बंद हो। मितांशु का कहना था की सरकार है चुनाव के दौरान ही तमाम वैकेंसी निकलती हैं और लालच देकर वोट हथियाना चाहती है ऐसा नहीं होना चाहिए। हर साल वैकेंसी निकालनी चाहिए।12:11 PM, 28-Mar-2024
'परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियां रुकें'
चुनावी चर्चा के दौरान पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा मतदाताओं ने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियां रुकें। तमाम प्रकार की जो भर्तियां हैं वे समय पर हों ताकि युवाओं को भविष्य सुनहरा हो सके। ऐसे अवसर प्रदान किए जाएं जिससे युवा केवल सरकारी नौकरी के भरोसे न रहे।
विज्ञापन
12:06 PM, 28-Mar-2024
'चुनाव के दौरान ही क्यों आती हैं भर्तियां'
चुनाव के दौरान ही भर्तियां क्याें आती हैं। ये यदि हर वर्ष आती रहें तो बेहतर होगा। दुसरे देशों में प्रैक्टिकल शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है लेकिन हमारे देश में थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, इससे छात्रों को सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता। हमारी सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
12:03 PM, 28-Mar-2024
'रोजगार के अवसर खुलें तो बने बात'
सरकार के माध्यम से पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं को लीक कराने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डेढ़ वर्ष तक अभ्यर्थी तैयारी करता है, लेकिन दोबारा परीक्षा होती है तब तक उसकी उम्र निकल जाती है। इसके लिए सख्ती जरूरी है। रोजगार के अवसर खुलने चाहिए, ताकि हम अपने क्षेत्र में नौकरियां प्राप्त कर सकें।
12:00 PM, 28-Mar-2024
'चुनाव के समय ही क्यों सक्रिय होते हैं नेता'
प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि हम देखते हैं कि चुनाव के समय पर किसी क्षेत्र का दौरा करते हैं। लेकिन बिना चुनाव के भी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें तो वह यह देख पाएंगे कि वे कार्य ठीक हो रहे हैं या नहीं।
11:55 AM, 28-Mar-2024
'लॉ एंड ऑर्डर सख्त हों'
जो लॉ एंड ऑर्डर हैं वे सख्त हों। आपने देखा होगा कि युवा टू व्हीलर पर चलते हैं तो हेलमेट नहीं लगाते हैं। ट्रैफिक रूल फॉलौ नहीं करते हैं। इसी तरह जो नए लॉ एंड ऑर्डर आते हैं उन्हें सही तरीके से इंप्लीमेंट किया जाना जरूरी है। पहली बार की मतदाता शिखा का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 28-Mar-2024
'शिक्षा के मुद्दे पर देंगे वोट'
पहली बार मतदान करने जा रहे ईशू सैनी ने कहा कि सरकार हमारी शिक्षा के लिए क्या कर रही है? मैं इस मुद्दे को लेकर वोट दूंगा। हमारे क्षेत्र में बसें नहीं हैं, कई सुविधाएं नहीं हैं। एक अन्य युवा ने कहा कि ऐसे नेता को वोट देंगे जो हमारी बात को सुनें, जो व्यवहार में अच्छे हों।
11:24 AM, 28-Mar-2024
'अब युवाओं से की जा रही है चुनावी चर्चा'
सुबह चाय पर चर्चा के बाद अमर उजाला के 'सत्ता का संग्राम' में अब युवाओं से चर्चा की जा रही है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर चुनाव को लेकर युवा अपनी राय रख रहे हैं।
09:50 AM, 28-Mar-2024
'भ्रष्टाचार पर लगे अंकुश, जनसंख्या के मुद्दे पर खुलकर बोले मतदाता'
सत्ता का संग्राम में मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, सुरक्षा, विकास व जनसंख्या के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे। अमित गुप्ता, डॉ. एके बंसल, शील गाेयल व राकेश मित्तल ने कहा कि उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी, वह जनता से किए वादों पर खरा उतरेगी। कानून व्यवस्था सुधरी है। अब पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या का सबसे बड़ा मुद्दा है, जिस पर काम होना बहुत जरूरी है।09:31 AM, 28-Mar-2024
'जो शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य की बात करेगा, उसे देंगे वोट'
चाय पर चर्चा करते हुए डॉक्टर पंकज खन्ना ने कहा कि जनता उसी को वोट देगी, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य बात करेगा और भ्रष्टाचार से निजात से खिलाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन