{"_id":"6429164f2e0ba570db098c3b","slug":"saharanpur-lineman-was-fixing-fault-in-transformer-death-due-to-sudden-electrocution-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहा था लाइनमैन, अचानक करंट आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहा था लाइनमैन, अचानक करंट आने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 02 Apr 2023 11:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:15 AM IST
सार
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज सुबह एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। लाइनमैन ट्रांसफार्मर में फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान लाइन में अचानक करंट आ गया और लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव नहीं उतारने दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव चंदपुर में लाइनमैन मुकेश(45) पुत्र जगमाल की अचानक आए करंट से मौके पर ही मौत हो गई। टपरी निवासी मुकेश शटडाउन लेकर लाइन को सही करने गया था। जब वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था, तभी अचानक लाइन में करंट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की समीक्षा बैठक आज, अतीक के बहनोई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
लाइनमैन का शव ट्रांसफार्मर में पर ही लटक गया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उतरने दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव नहीं उतरने दिया ग्रामीण मौके पर बिजली के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।