{"_id":"6a79e9dce3644623d4002732","slug":"saharanpur-laborer-dies-family-accuses-farm-owner-of-beating-him-to-death-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मजदूर की मौत, परिजनों ने खेत मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मजदूर की मौत, परिजनों ने खेत मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप
Mon, 10 Aug 2026 08:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:41 PM IST
सार
नगलीनूर गांव निवासी मनोज एक खेत पर मजदूरी करता था। परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के रुपयों को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
मनोज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद स्थित नगलीनूर गांव निवासी मजदूर मनोज (35) की रविवार रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने खेत मालिक पर मजदूरी के रुपये के लेनदेन को लेकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत से पहले उसे खून की उल्टी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
नगलीनूर गांव निवासी मनोज गांव में ही एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करता था। उसने खेत मालिक से करीब 23 हजार रुपये पेशगी लिए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रुपये वापस करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। मृतक के भाई सोनू ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को खेत मालिक अपने पड़ोसी के साथ घर आया और मनोज को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि रात में मनोज वापस लौटा तो उसकी हालत खराब थी। पूछने पर उसने बताया कि खेत मालिक समेत दो लोगों ने मारपीट की है। रविवार शाम मनोज को अचानक खून की उल्टी हुई। चिकित्सक ने जांच के बाद पेट में अंदरूनी चोट के कारण खून आने की बात बताई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय प्रताप और सीओ अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने खेत मालिक समेत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवार का अकेला सहारा था मनोज
मनोज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। शाम के समय पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मनोज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता था। शाम के समय पुलिस की मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
ये बोले सीओ
मृतक के परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर लेनदेन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौत के कारण क्या रहे, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
- अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, देवबंद
ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: हाईवे पर बेटियों ने भरा फर्राटा, पीछे छूटते चले गए बेटे; 14 फुटबॉलर लेकर आ रहीं डाक कांवड़