फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Flights will start from Sarsawa Airport on November 5, know how much the fare will be

Saharanpur: सरसावा एयरपोर्ट से पांच नवंबर को शुरू होगी उड़ान, जानें कितना होगा किराया

Tue, 22 Oct 2024 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 11:31 PM IST
सार

सरसावा से अभी पांच शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी, जिनमें हिंडन, मुरादाबाद, कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Flights will start from Sarsawa Airport on November 5, know how much the fare will be
सरसावा एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल एयरपोर्ट से हिंडन और मुरादाबाद के लिए हवाई सेवाओं की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। सरसावा से 2300 रुपये में हिंडन और 3200 रुपये में मुरादाबाद का सफर कर सकते हैं। इसमें टैक्स अलग रहेगा। कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर के लिए हवाई सेवाओं का संचालन करने वाली कंपनी स्पाइसजेट की किराया सूची अभी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, सरसावा एयरपोर्ट से पांच नवंबर को हवाई सेवाएं शुरू होनी हैं। अभी पांच शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी है, जिसमें हिंडन, मुरादाबाद, कुशीनगर, वाराणसी और गोरखपुर शामिल है। हिंडन और मुरादाबाद के लिए फ्लाईबिग कंपनी हवाई सेवा देगी, जिसमें 19-19 सीटर वायुयान चलेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को फ्लाईबिग कंपनी के लिए मंत्रालय की तरफ से किराए की सूची जारी कर दी गई। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत किराया तय किया गया है, जिसके अनुसार सरसावा से हिंडन का किराया 2300 रुपये रहेगा। इसी तरह मुरादाबाद के लिए 3200 रुपये किराया देगा। दोनों में टैक्स अलग देना होगा। निर्देश है कि कंपनी को इसी या इससे कम दरों पर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराना होगा। जबकि गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी के लिए स्पाईजेट कंपनी सेवा देगी। इन तीनों शहरों के लिए कितना किराया होगा, इसके लिए भी जल्द सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हाईवे से सीधा लिंक होगा एयरपोर्ट
सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा दो सड़कों का निर्माण कराया गया है। पहली सड़क ग्राम अहमदपुर में ही सरसावा से नकुड़ जा रही सड़क से लिंक की गई है। वहीं दूसरी सड़क को रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से जोड़ा गया है। दोनों ही सड़कें अहमदपुर क्षेत्र में हैं, लेकिन अभी भी कोई सड़क सीधे नेशनल हाईवे-344 से नहीं जुड़ पाई है। 

बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है कि ग्राम अहमदपुर के समीप राजमार्ग नियमों का पालन करते हुए इस डिजाइन का चौराहा बनाया जाए, जो राजमार्ग के दोनों साइड की सड़कों को सीधे एयरपोर्ट के लिंक रोड से जोड़ दे। 
वहीं, अभी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई लिंक रोड तथा रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे पर कहीं भी ना तो मार्ग संकेतक लग पाए हैं और ना ही सूचना संकेतक लगे हैं। जिससे नेशनल हाईवे पर आवागमन करने वालों को पता चल सके कि सरसावा एयरपोर्ट स्टेशन की लोकेशन किस ओर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed