{"_id":"66d1ac04fec1a2f5cc0b346d","slug":"saharanpur-irregularities-found-during-sdm-s-raid-ultrasound-centre-sealed-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एसडीएम की छापेमारी में मिली अनियमितता, अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एसडीएम की छापेमारी में मिली अनियमितता, अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील
Fri, 30 Aug 2024 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:59 PM IST
सार
सहारनपर जनपद के छुटमलपुर एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कसबे के देहरादून रोड स्थित नमिशा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर वहां गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपर जनपद के छुटमलपुर एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कसबे के देहरादून रोड स्थित नमिशा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर वहां गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेडियोलाजिस्ट और टेक्नीशियन नहीं मिला। डाक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। एसडीएम की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सेंटर को सील कर दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ नमिशा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही यहां हड़कंप मच गया। उन्होंने केंद्र संचालक से चिकित्सक और टेक्नीशियन के बारे में पूछा तो वे कोई उत्तर नहीं दे सकी।
जांच के दौरान उन्होंने पाया कि एक महिला द्वारा रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं जिसके पास कोई डिग्री नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट की इंतजार में बैठे रोगियों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने बताया कि उक्त महिला द्वारा ही उनके अल्ट्रासाउंड किए गए हैं तथा वही रिपोर्ट बना कर दे रही है।
विज्ञापन
एसडीएम की रिपोर्ट पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा राकेश चंद्रा ने सेंटर को सील करने की प्रक्रिया संपन्न कराई।
कोई रेडियोलॉजिस्ट और टेक्नीशियन नहीं मिला। बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे और डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर रिपोर्ट जारी की जा रही थी। सेंटर को सील करा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। -मानवेंद्र सिंह, एसडीएम बेहट