फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Internet services restored on the third day, travel removal and jammers are being marked

Saharanpur: इंटरनेट सेवाएं तीसरे दिन बहाल, यात्रा निकालने और जाम लगाने वाले किए जा रहे चिह्नित

Wed, 31 May 2023 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 10:42 AM IST
सार

सहारनपुर में गुर्जर और राजपूत समाज के बीच चल रहे मिहिर भोज विवाद के बीच संवदेनशीलता को देखते हुएजिले की इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। बुधवार को तीसरे दिन सुबह के समय इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं।

विज्ञापन
Saharanpur: Internet services restored on the third day, travel removal and jammers are being marked
गौरव यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में बिना अनुमति के सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने और यात्रा के विरोध में कलक्ट्रेट का घेराव करने और जाम लगाने वालों की पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। पुलिस-प्रशासन गुर्जर और राजपूत दोनों समाज के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है। उधर, मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले की इंटरनेट सेवाएं बंद रही। वहीं बुधवार को तीसरे दिन सुबह के समय इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को बिना अनुमति के गुर्जर समाज के लोगों ने फंदपुरी से यात्रा निकाली, जो नकुड़ व अंबेहटा होते हुए पुन: फंदपुरी पहुंचकर संपन्न हुई थी। यात्रा को रोकने में पुलिस-प्रशासन फेल रहा। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने कई जगहों पर यात्रा रुकवाने की कोशिश की, लेकिन यात्रा में शामिल लोग नहीं माने और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। उधर, यात्रा के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए जाम लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepa Murder: मां मैं दुखी हूं, मौत से पहले दीपा ने किया था अनहोनी का इशारा,अब बेटी की अस्थियां तलाश रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के बाद से अब पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर यात्रा निकालने वाले तथा कलक्ट्रेट का घेराव कर जाम लगाने वालों को चिह्नित करने में जुटी है। एसएसपी के अनुसार जनपद में धारा 144 लागू है, लेकिन गुर्जर और राजपूत समाज के कुछ लोगों ने इसका उल्लंघन किया है। इनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन रिपोर्ट दर्ज करेगा।


200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, रेल के टिकट की बुकिंग नही हुई
दो दिनों से इंटरनेट सेवा बंद है। इस वजह से जिले भर के बैंकों में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। कोर्ट रोड पुल के निकट स्थित यश बैंक के डिप्टी मैनेजर सिद्धार्थ जैन व रिलेशनशिप मैनेजर अमन वालिया ने बताया कि जिलेभर में दो दिन में 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा इंटरनेट के जरिए होने वाले रेलवे के टिकट बुकिंग, विद्युत निगम का बिजली का बिल जमा कराने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर निगम, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कोषागार सहित अनेक सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।


नहीं हुई रजिस्ट्री, राजस्व की हुई हानि
इंटरनेट बंद होने की वजह से रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। इससे राजस्व की हानि हुई है। एआईजी स्टांप संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से पूरी तरह कार्य प्रभावित है। दो दिनों में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई, जिससे एक से डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed