फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: In Chilkana, house was set on fire by pouring petrol, father and daughter got burnt

Saharanpur: चिलकाना में घर में सो रहे पिता-पुत्री को आग लगाई, हालत गंभीर, वारदात करके फरार हो गए दो आरोपी

Mon, 08 Dec 2025 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Dec 2025 09:47 PM IST
सार

गांव दूधगढ़ में समा और उसकी बेटी घर पर सो रहे थे, बाकी घरवाले बाहर गए थे। तभी दो आरोपियों ने दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया और घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: In Chilkana, house was set on fire by pouring petrol, father and daughter got burnt
पार्वती घाटी के डढेई गांव में दो घरों में भड़की आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिलकाना के गांव दूधगढ़ में घर में सो रहे पिता-पुत्री को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में पिता-पुत्री बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

गांव दूधगढ़ निवासी कादिर ने बताया कि शनिवार रात उसके पिता समा, बहन दिलकश घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। रात्रि में गांव के ही दो लोग उसके घर पहुंचे, दरवाजा खटखटाकर पिता, बहन को जलाने की धमकी दी। कुछ देर बाद आए दोनों आरोपियों ने मकान के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की जद में आकर कमरे में सो रहे उसके पिता, बहन झुलस गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, उसी समय दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गांव के लोगों ने उसके पिता और बहन को झुलसी हुई हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में शिवाजी पर भड़काऊ पोस्ट करने पर बुलाई पंचायत में चलीं गोलियां, दो घायल, सांप्रदायिक तनाव

 
विज्ञापन

कादिर ने बताया कि वह और उसका भाई लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह सीधे मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचे। कादिर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

ये बोलीं सीओ
मामले में तहरीर मिली है, जिसमें दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना क्यों की गई, इसकी भी जांच करते हुए पुलिस की हर पहलू पर नजर है।
- प्रिया यादव, सीओ सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed