फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Imran Masood gives back controversial statement, says- how many terrorists, let it be announced

Saharanpur: इमरान मसूद ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- कितने आतंकी मार पाए, इसकी घोषणा की जाए

Wed, 07 May 2025 08:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 May 2025 08:11 PM IST
सार

सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका विरोध होना शुरू हो गया है। वहीं इमरान ने सफाई देते हुए कहा कि संख्या इसलिए पूछी ताकि पूरे विश्व में एक मैसेज जाए।  

विज्ञापन
Saharanpur: Imran Masood gives back controversial statement, says- how many terrorists, let it be announced
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के साहस को हर कोई सलाम कर रहा है। इसी बीच अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया को दिए गए बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान मसूद ने मारे गए आतंकियों की संख्या पूछ ली। इसके बाद सोशल मीडिया तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, इमरान मसूद ने कहा कि इस बहादुरी के लिए सेना को सलाम है। ऐसी कार्रवाई की उम्मीद भी थी, लेकिन कितना नुकसान हुआ और कितने को मार पाए, इसकी भी घोषणा होनी चाहिए। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या सांसद फिर से हमारे रक्षा बलों की वीरता पर संदेह कर रहे हैं? क्या कांग्रेस फिर से अलग शब्दों में सबूत मांग रही है। एक यूजर ने यहां तक लिखा कि उन्हें तथ्य खोल मिशन पर पाकिस्तान भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें...
बागपत : पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, छह वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने दी सफाई
सांसद इमरान मसूद ने इसे पूरी तरह से खारिज किया है। कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा था कि इतने बड़े आतंकी संगठनों पर सेना ने कार्रवाई की, वह साहस का विषय है। संख्या को पता चलना चाहिए, जिससे इस कार्रवाई का संदेश दुनिया भर में जाए। भाजपा के कुछ लोग हैं, जो योजना के तहत ट्रोल करा रहे हैं।

विज्ञापन

सबूत मांगने वाले अपनी आदत से मजबूर : पूर्व सांसद
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने सांसद इमरान मसूद के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। भारतीय सेना की कार्रवाई पर बधाई देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे विश्व में बड़ा संदेश गया है। इन सबके बीच भारतीय सेना की संतुलित कार्रवाई पर सबूत मांगने वाले सहारनपुर के नेताजी अपने बड़बोलेपन से मजबूर हैं। ऐसे समय में जब पूरा देश भारतीय सेना का उत्साह बढ़ा रहा है, कुछ लोग अपनी बयानबाजी की आदत से मजबूर हैं, जो सबूत मांग रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed