फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Imam was detained on suspicion of connection with Pakistan, what came out in the investigation

Saharanpur: पाकिस्तान से कनेक्शन की आशंका में हिरासत में लिया इमाम, जानें जांच में क्या आया सामने

Fri, 16 May 2025 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 May 2025 08:31 PM IST
सार

गंगोह के इमाम को एटीएस ने तीतरो बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया था। कई घंटे की जांच के बाद भी इमाम का कोई भी पाकिस्तानी या आतंकी कनेक्शन नहीं मिला। इसके बाद इमाम को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Imam was detained on suspicion of connection with Pakistan, what came out in the investigation
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

तीतरो स्टैंड से हिरासत में लिए गंगोह के इमाम का पाकिस्तान से कनेक्शन नहीं मिला है। उसके बाद इमाम को क्लीनचिट दे दी गई और उसे छोड़ दिया गया। एटीएस को इनपुट मिला था कि इमाम पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

 

एक दिन पहले एटीएस तीतरो बस स्टैंड से इमाम को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई थी। इमाम गांव की एक मस्जिद में इमामत का काम करता है। कुछ समय पहले एटीएस के पास इनपुट था कि इमाम का कनेक्शन पाकिस्तान से है, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुपों से भी जुड़ा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एटीएस ने इमाम के मोबाइल का रिकॉर्ड खंगाला, ताकि पता चल सके कि वह किन-किन के संपर्क में था। उसमें से कोई आतंकी संगठन तो नहीं है। उससे घंटों पूछताछ की। कनेक्शन खंगाले गए। एटीएस ने हर बिंदु पर पड़ताल की। जांच करने पर इमाम का पाकिस्तान से कनेक्शन नहीं निकल पाया। इसके बाद इमाम को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed