फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Hurt student commits suicide after objectionable photo went viral, blamed two youths for death

आत्महत्या: बीए की छात्रा ने तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, किताब से मिला सुसाइड नोट, दो युवकों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

Sun, 03 Apr 2022 01:47 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 01:47 PM IST
सार

सहारनपुर में बीए की छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। शनिवार की दोपहर में बेटी का मरने से पहले लिखा गया सुसाइड नोट लेकर मृतका की मां बेहट कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
Saharanpur: Hurt student commits suicide after objectionable photo went viral, blamed two youths for death
suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से आहत अनुसूचित जाति की बीए की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों को ठहराया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


बेहट थानाक्षेत्र में मोहल्ला माजरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी बीए की छात्रा थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग के दो युवकों वसीम व सलीम ने धोखे से उसकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, जब उसकी बेटी ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन


गुरुवार की रात में उसकी बेटी को फोटो वायरल होने का पता चला। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसे लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इससे आहत उसकी बेटी ने गुरुवार रात को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह वह मृत हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बड़ौत में एडीओ पंचायत के निजी ड्राइवर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या

लोकलाज के डर से उन्होंने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें उसकी किताबों से एक पत्र लिखा मिला, जिसमें उसकी बेटी ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी युवकों को बताया।

शनिवार की दोपहर में बेटी का मरने से पहले लिखा गया सुसाइड नोट लेकर मृतका की मां महिला बेहट कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों वसीम व सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
छात्रा की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों वसीम और सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार रात को क्यों कार्रवाई नहीं की, इसकी भी जांच की जा रही है। - अतुल शर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed