UP: ध्वस्त नहीं होने दिया आशियाना, बुलडोजर पर चढ़ा युवक, महिलाओं का गुस्सा देख बैरंग लौटे अधिकारी
Saharanpur News : नगर निगम की टीम मकान को ध्वस्त करने पहुंची तो महिलाओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान एक युवक बुलडोजर के ऊपर चढ़ गया। वहीं, हंगामा बढ़ता देख टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित इंपीरियल सहकारी आवास कॉलोनी में जैसे ही नगर निगम ने मकान को ध्वस्त करने का प्रयास किया तो युवक बुलडोजर के ऊपर चढ़ गया। इस बीच एक युवक ने खुद को आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन उसे पुलिस ने रोक लिया। हंगामा बढ़ता देख निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
नगर निगम के अधिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी अपनी टीम के साथ मंगलवार की दोपहर इंपीरियल सहकारी आवास कॉलोनी पहुंचे। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर की भूमि पर नेकीराम पुत्र तेलू काबिज है, जिनका भूमि पर अवैध कब्जा है। एसडीएम की जांच में भी भूमि कम्युनिटी सेंटर की पाई गई है। क्योंकि विकास प्राधिकरण द्वारा पास किए गए कॉलोनी के नक्शे में भी उक्त भूखंड कम्युनिटी सेंटर के लिए है। ऐसे में निगम उच्चाधिकारियों के आदेश पर उक्त कब्जे को हटाने के लिए पहुंचा है।
उधर, मकान में रह रहे परिवार ने अधिकारियों को बताया कि वह 1960 से इस भूखंड पर रह रहे हैं। जिसके कागज भी उनके पास हैं। आरोप लगाया कि एक पड़ोसी उनसे कार खड़ी करने के लिए जगह मांगता था, जिसको मना कर दिया गया था। उसके बाद से उसने शिकायत करना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
आरोप लगाया कि अधिकारियों के साथ मिलकर उनको वहां से उजाड़ा जा रहा है। वहीं, निगम की टीम ने जेसीबी से सामने की दीवार तो गिरा दी, लेकिन अंदर प्रवेश करने के लिए जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी तो एक युवक मकान को टूटने से रोकने के लिए जेसीबी के अगले हिस्से पर चढ़ गया। इसे देख निगम अधिकारियों और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल युवक को नीचे उतारा। विरोध कर रही महिलाओं को महिला पुलिस ने रोका। इससे पहले परिवार का एक युवक खुद को आग लगाने के लिए मिट्टी का तेल डालने वाला था, जिसे एक पुलिसकर्मी ने रोका।
यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर तैनात सब इंस्पैक्टर ने अपने आला अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल ध्वस्तीकरण स्थगित करने को कहा, जिसके बाद नगर निगम की टीम और पुलिस लौट आई।