{"_id":"6792586ce1ca14d1c10bbcbe","slug":"saharanpur-hey-contractor-please-come-down-as-soon-as-he-came-down-he-was-beaten-shot-and-ran-away-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अरे ठेकेदार जी जरा नीचे आना... नीचे आते ही पीटा और गोली मारकर भाग गए छह बाइक पर आए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अरे ठेकेदार जी जरा नीचे आना... नीचे आते ही पीटा और गोली मारकर भाग गए छह बाइक पर आए हमलावर
Thu, 23 Jan 2025 08:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:26 PM IST
सार
करीब 10-12 युवकों ने ठेकेदार को बुरी तरह पीटा। ठेकेदार को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ठेकेदार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहात कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बीतिया गांव के रहने वाले मोहन (35) मकान बनाने की ठेकेदारी करते हैं। वह देहात कोतवाली की कृष्णा गार्डन कॉलोनी रामनगर में मकान बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम वह काम देखने के लिए आए थे। इसी दौरान कई बाइकों पर 10 से 12 नकाबपोश युवक मकान के नीचे पहुंचे और छज्जे पर खड़े मोहन व उसके भांजे दीपक निवासी नल्हेड़ा गुर्जर को नीचे बुला लिया। दीपक और बाइक सवार युवकों के बीच बातचीत हुई। कुछ देर बाद दीपक पर युवकों ने हमला कर दिया। यह देखकर वहां काम कर रहे अन्य लोग भी पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। दीपक के मुंह व पैर पर चोट आई। इसी दौरान युवकों ने उसके मामा मोहन को गोली मार दी। गोली पैर में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमला करने वाले कम उम्र के ही लग रहे थे।
ये बोले एसपी सिटी
पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
ये बोले एसपी सिटी
पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी