{"_id":"64818b9c81bebceb260ff863","slug":"saharanpur-heavy-collision-between-truck-and-swift-car-painful-death-of-young-man-three-injured-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रक और स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रक और स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Thu, 08 Jun 2023 01:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ट्रक व चालक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गंगोह ट्रक और स्विफ्ट कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात पंजाब के जिला संगरूर अंतर्गत गांव चिम्मा मंडी निवासी गुरमुख (26) पुत्र जग्गा अपने साथियों राजदीप, परमजीत एवं कार चालक जतेंद्र के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा कर स्विफ्ट कार से लौट रहा था। तभी करीब तीन बजे नानौता चौक पर चौसाना की तरफ जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva Murder: डॉन मुन्ना बजरंगी का साथ मिलते ही बढ़ गई थीं जीवा की ख्वाहिशें, अब अतीक-अशरफ की तरह मारा
विज्ञापन
टक्कर लगने से कार सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते गुरमुख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गुरमुख की मौत हो गई।
पुलिस ट्रक चालक सहित दोनों वाहनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।