{"_id":"64945bfaece97313750660f5","slug":"saharanpur-haji-iqbal-brother-former-mlc-mahmood-ali-and-sons-appear-in-court-with-high-security-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कड़ी सुरक्षा के बीच हाजी इकबाल के भाई और बेटों की कोर्ट में पेशी, अदालत ने सभी को सात जुलाई को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कड़ी सुरक्षा के बीच हाजी इकबाल के भाई और बेटों की कोर्ट में पेशी, अदालत ने सभी को सात जुलाई को किया तलब
Thu, 22 Jun 2023 08:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:04 PM IST
सार
Saharanpur News : पुलिस ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हाजी इकबाल के भाई और बेटों को कोर्ट में पेश किया। अब अदालत ने सभी को सात जुलाई को तलब किया है।
विज्ञापन
महमूद अली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को चित्रकूट पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाकर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया। इकबाल के चारों बेटों की भी स्थानीय जेल से अदालत में पेशी हुई। दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले सेशन कोर्ट सुपुर्द किए गए। अदालत ने सभी काे सात जुलाई को फिर से तलब किया है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटों वाजिद, जावेद, अफजाल, अलीशान के खिलाफ मिर्जापुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जानलेवा हमला करने के मामले दर्ज है। तारीख होने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने महमूद अली को चित्रकूट जेल से और इकबाल के चारों बेटों को स्थानीय जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाकर एमएपी एमएमए स्पेशल कोर्ट के जज मयंक प्रकाश के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों मामलों को सेशन कोर्ट में सुपुर्द किया है। दोनों मामलों की सुनवाई अब एडीजे प्रथम कोर्ट में होगी। कोर्ट ने सात जुलाई को फिर से सभी को तलब किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद महमूद अली को वापस चित्रकूट जेल भेजा गया। इस दौरान कचहरी परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पेशी के दौरान महमूद अली की पत्नी और बच्चे भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार