फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sangh and BJP has dual policy on love jihad says Shankaracharya

Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार

Thu, 22 Jun 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

Meert News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है। वहीं, विरोध करने पर शंकराचार्य भाजपा नेता पर भड़क गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा सांसद ने विवाद के बारे में पूछा तो शंकराचार्य उन पर भी भड़क गए। इस दौरान दोनों के बीच खूब तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
Meerut: Sangh and BJP has dual policy on love jihad says Shankaracharya
लव जिहाद पर शंकराचार्य व सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बुधवार को आरएसएस और भाजपा को आड़े हाथों लिया। लव जिहाद के लिए कानून बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा और संघ दोहरी नीति अपना रहे हैं। संघ के महानगर संघचालक विनोद भारती ने इस पर विरोध जताया तो शंकराचार्य और भड़क गए। उन्होंने कहा कि संघ धर्म सत्ता पर हावी होना चाहता है।

विज्ञापन


शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गढ़ रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान लव जिहाद के मुद्दे पर कानून बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, कानून बनाने से क्या होगा ? किशोर-किशोरियों के तय दायरे खत्म होते जा रहे हैं। विवाह की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। प्यार पनपेगा तो कानून कुछ नहीं कर पाएगा। इस पर सरकार के लोगों की ही दोहरी नीति है।
विज्ञापन


कहा कि एक तरफ तो इसका विरोध करते हैं, दूसरी तरफ वरिष्ठ संघ प्रचारक की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचते हैं। उनका इशारा फरवरी 2019 में लखनऊ में हुई भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की भतीजी की शादी से था। यह शादी मुस्लिम युवक से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद महानगर संघ चालक विनोद भारती ने शंकराचार्य से इसका विरोध जताया। कहा कि रामलाल अविवाहित हैं। उनकी भतीजी की शादी हुई थी। आपको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। इस पर शंकराचार्य ने कहा कि संघियों का यही रवैया है। भतीजी भी बेटी ही होती है। हमने कुछ गलत नहीं कहा है। लोगों के हस्तक्षेप से मामला निपटा। 

सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले-हम आपको नहीं मानते संन्यासी
मेरठ महानगर संघ चालक विनोद भारती से हुई गहमागहमी शांत हुए 10 मिनट ही हुए थे कि भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल शंकराचार्य से मिलने पहुंच गए। सांसद ने विवाद के विषय में बात करनी चाही तो शंकराचार्य उन पर भी नाराज हो गए। बोले, आप भी संघ से हैं क्या? मुझे आपसे नहीं मिलना। इस पर बौखलाए सांसद ने कहा, आप बताएं आपने राष्ट्र के लिए क्या किया है? हम भी आपको सन्यासी नहीं मानते। 

तीखी बहस के बीच शंकराचार्य के सेवक और समर्थक सांसद को जबरन बाहर ले गए। शंकराचार्य भी वहीं से जाने लगे। उन्होंने कुछ लोगों से कहा, मुझे उंगली दिखा रहे हैं। इस तरह अपमान के लिए न बुलाएं । आरएसएस के लोग खुद को धर्माचार्यों से भी बड़ा धर्माचार्य मान रहे हैं। हमारी हजारों साल पुरानी परंपरा पर हावी होना चाहते हैं। उनको पैदा हुए अभी सौ साल भी नहीं हुए हैं और ढाई हजार साल पुरानी शंकर परंपरा के शंकराचार्य से पूछते हैं कि तुमने राष्ट्र और संस्कृति के लिए क्या किया है ?

कांग्रेस का वार  शंकराचार्य सर्वोच्य पद, सांसद भूले
पूज्य शंकराचार्य हिंदू धर्म में सर्वोच्च पद पर हैं। अहंकार में डूबे भाजपा सांसद और संघ पदाधिकारियों ने पूज्य शंकराचार्य से बहस कर समस्त हिंदू धर्म के अनुयायियों का अपमान किया है। -अभिमन्यु त्यागी,  प्रदेश प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मैं तो दर्शन के लिए पहुंचा था। लेकिन, शंकराचार्य का व्यवहार पूरी तरह अमर्यादित था। ऐसा व्यक्ति संन्यासी नहीं हो सकता। उनके सेवकों ने अभद्र व्यवहार किया। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद, मेरठ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed