सहारनपुर जिले में बिना अनुमति के सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने के दौरान अधिकारी बेबस नजर आए और तमाम इंतजाम बौने साबित हुए। वहीं, राजपूत समाज ने कलक्ट्रेट में एकत्र हुआ। जिले में धारा 144 का खुला उल्लंघन हुआ।
फंदपुरी चौक पर सुबह आठ बजे लोगों की संख्या कम थी। इससे प्रशासन को लग रहा था कि यात्रा नहीं निकलेगी, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई। मुख्य मार्गों पर बैरिकेंडिग थी तो लोग खेतों के रास्ते भी फंदपुरी पहुंच गए। यात्रा को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की मान मनौव्वल, तैयारियां सभी ध्वस्त हो गईं।
2 of 5
हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राजपूत समाज ने कलक्ट्रेट का घेराव करने के साथ जाम भी लगाया। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अधिकारियों की सांसें फूली रहीं। अब राजपूत समाज ने यात्रा निकालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है।
3 of 5
बेबस नजर आए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी कराई, होगी एफआईआर
बिना अनुमति के यात्रा निकालने पर पुलिस-प्रशासन ने गुर्जर समाज के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई है, जिसके जरिए लोगों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को भी सोशल मीडिया पर यात्रा का आह्वान करने वाले कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर हुई थी।
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की
4 of 5
गुर्जर समाज।
- फोटो : अमर उजाला
खेतों और विभिन्न गांव के लोग आए: डीएम
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का कहना है कि फंदपुरी में पूरी तरह पुलिस फोर्स तैनात रहा। फंदपुरी से यात्रा नहीं निकली है। खेतों से आए अलग-अलग गांव के लोग यात्रा में शामिल हो गए हैं। कोई जनहानि ना हो, इसलिए प्रशासन ने संयम से काम लिया है। जिन लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विषय गंभीर है। दोनों समाज की बात को सुना जा रहा है। राजपूत समाज ने भी ज्ञापन दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह
5 of 5
सड़क पर तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
कानून का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शासन-प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे पास कई साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, जबकि समाज के लोगों से पुलिस-प्रशासन पहले ही वार्ता कर चुका था और बड़ी संख्या में लोग प्रशासन की बात सहमत थे। इसके बावजूद जिन लोगों ने कानून का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी।