फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह

Mon, 29 May 2023 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 May 2023 06:44 PM IST
सार

UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह

विज्ञापन
Gurjar Samaj took out Gaurav Yatra without permission in front of officers including commissioner and DIG
बेबस नजर आए पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गुर्जर समाज ने फंदपुरी से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा बिना अनुमति के निकाली, जिसे रोकने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा। मंडलायुक्त लोकेश एम., डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गुर्जर समाज के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा।

जिला प्रशासन ने गौरव यात्रा को अनुमति न देते हुए उस पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद गुर्जर समाज ने यात्रा निकाली। 

Gurjar Samaj took out Gaurav Yatra without permission in front of officers including commissioner and DIG
गुर्जर समाज। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गांव फंदपुरी स्थित राजेश पायलट चौक से गुर्जर यात्रा की शुरुआत जनपद शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, यमुनानगर से आए पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने की। 

Gurjar Samaj took out Gaurav Yatra without permission in front of officers including commissioner and DIG
सड़क पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इनके आने से पूर्व ही मंडलायुक्त लोकेश एम., डीआईजी अजय साहनी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गुर्जर समाज के लोगों को बिना अनुमति के यात्रा निकालने से रोकने में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurjar Samaj took out Gaurav Yatra without permission in front of officers including commissioner and DIG
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

यहां कई हजार की संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्र हो गए, जो सम्राट मिहिर भोज और गुर्जर समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइकों व कारों से नकुड़ की ओर बढ़ गए। इसके बाद यात्रा नकुड़ से अंबेहटा की तरफ गई। 

विज्ञापन
Gurjar Samaj took out Gaurav Yatra without permission in front of officers including commissioner and DIG
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अंबेहटा में नारेबाजी करते हुए यात्रा लेकर समाज के लोग पुन: फंदपुरी चौक पर पहुंचे, जहां पर यात्रा संपन्न हो गई। मार्ग में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। रास्ते में अधिकारियों ने यात्रा रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की नहीं चली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed