फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur got fifth place and Muzaffarnagar got sixth place.

Saharanpur News: सहारनपुर को पांचवां और मुजफ्फरनगर को मिला छठा स्थान

Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur got fifth place and Muzaffarnagar got sixth place.
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रदेश में सहारनपुर टॉप-10 जिलों शामिल हुआ है। शासन स्तर से जारी हुई रैंक में सहारनपुर को पांचवां, जबकि सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर को छठा स्थान मिला है। वहीं, कई जिले सहारनपुर से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मिले लक्ष्य को विभाग ने लगभग पूरा किया है। पात्रों के खातों में तीनों किश्त पहुंच गई हैं। इसी वजह से रैकिंग में सहारनपुर टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर को प्रथम, गाजियाबाद को द्वितीय, अमरोहा को तृतीय, कन्नौज को चौथा, सहारनपुर को पांचवा, मुजफ्फरनगर छठा, बुलंदशहर को सातवां, उन्नाव को आठवां, गोरखपुर को नौवां, सोनभद्र को दसवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

बाकी पात्रों को भी मिलेगा लाभ
आवासीय योजना के 249 पात्र चिन्हित किए गए थे। इनमें से 239 को लाभ मिल चुका है। इनके खातों में तीनों किस्त जा चुकी है। परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण का कहना है कि बाकी दस पात्रों के दस्तावेजों में कुछ कमी थी, जिनको पूरा कराया जा रहा है। इनको भी जल्द योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed