{"_id":"678caa660bb8032b84028729","slug":"saharanpur-girl-sent-message-to-brother-there-are-goons-in-the-train-save-me-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: युवती ने भाई को भेजा मेसेज, ट्रेन में गुंडे हैं मुझे बचा लो... इस हाल में बरामद हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: युवती ने भाई को भेजा मेसेज, ट्रेन में गुंडे हैं मुझे बचा लो... इस हाल में बरामद हुई युवती
Sun, 19 Jan 2025 01:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:02 PM IST
सार
गंगा सतलुज एक्सप्रेस से सहारनपुर के पास 21 साल की युवती के गायब होने से खलबली मच गई। परिजनों ने जीआरपी सहारनपुर में तहरीर दी। 48 घंटे बाद युवती पंजाब के लुधियाना से मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस से सहारनपुर के पास 21 साल की युवती गायब हो गई। युवती ने ट्रेन से भाई को मेसेज किया कि उसके कोच में कुछ गुंडे आ गए हैं, बचा लो। परिजनों ने जीआरपी सहारनपुर में तहरीर दी और जांच शुरू हुई। करीब 48 घंटे बाद युवती पंजाब के लुधियाना से मिल गई।
विज्ञापन
घटना 16 जनवरी की है। उन्नाव जिले के खातिन खेड़ा निवासी एक युवक ने जीआरपी सहारनपुर में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि 16 जनवरी को वह अपनी 21 वर्षीय बहन प्रियंका को दोपहर 2:22 बजे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचा। यहां ट्रेन नंबर 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच एस-पांच में बैठाया। उसकी बहन लुधियाना जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन के रुड़की और बलियाखेड़ी स्टेशन के बीच पहुंचने पर युवती ने उन्हें मेसेज किया कि भाई मुझे बचा लो, मेरे कोच में गुंडे आ गए हैं। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।
परिजनों ने सहारनपुर जीआरपी को सूचना देने के साथ ही तहरीर भी दी। जीआरपी ने युवती के अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर बाद युवती का लुधियाना में होने का पता चला। जीआरपी व वहां की पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला
मुरादाबाद अनुभाग के एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि युवती ने ऐसा प्लान बनाया था, जिससे परिजनों का पता न चल पाए कि वह कहां है। भाई को मैसेज भेजने के बाद वह छिप गई। मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई। सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया गया, तो लुधियाना में उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद युवती को बरामद कर लिया गया। अब तक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती के माता-पिता 12 साल से लुधियाना में हौजरी का काम करते हैं। वह 20 दिन पहले अपने गांव खातिन खेड़ा आई थी। एक दिन लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रही। युवती से पूछताछ की जा रही है।