फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Gang members including mother and son arrested and jewelery of 1.17 crore recovered

गिरोह की सरगना मां: बेटा समेत चार चोर गिरफ्तार, 1.17 करोड़ के जेवरात बरामद, 2014 से दे रहे थे वारदात को अंजाम

Tue, 07 Mar 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Mar 2023 09:07 PM IST
सार

Saharanpur News: शातिर आरोपी की मां गिरोह की सरगना निकली। पुलिस ने मां-बेटा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.17 करोड़ के जेवरात बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Gang members including mother and son arrested and jewelery of 1.17 crore recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली मंडी और थाना जनकपुरी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के मां-बेटा समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से 1.17 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। मां ही इस गिरोह की सरगना थी। ये अधिकांश सराफ की दुकानों में चोरी करते थे। पुलिस ने नौ घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी वर्ष 2014 से वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन



एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के सराफा बाजार में उमैर और जुगल किशोर की सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। पिछले दिनों दुकानों में चोरी हुई थीं। चोरों को पकड़ने के लिए मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम को लगाया था। मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इरशाद उसकी मां काली, साथी जहांगीर निवासी मानकमऊ को गिरफ्तार किया, जबकि इनके एक साथी निखिल निवासी मानकमऊ को थाना जनकपुरी पुलिस ने पकड़ा है। पांचवां आरोपी हाजी दिलशाद निवासी मानकमऊ भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के पास से दो किलो सोना और छह किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1.17 करोड़ रुपये हैं। इस गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

रेकी कर करता था वारदात
आरोपी इरशाद दिन में दुकानों और मकानों की रेकी करता था। रात को चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी वर्ष 2014 से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर नौ घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों ने नकुड़, बड़गांव, गंगोह सहित अनेक जगह चोरी की है।

यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

काली है गिरोह की सरगना
गिरोह की सरगना पकड़ी गई महिला काली है। इरशाद इसका पुत्र है। इरशाद के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के 19 मामले दर्ज हैं। इरशाद मई 2022 में जेल से छूटकर आया है, जो शातिर अपराधी है। काली और इरशाद के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी चोरी की वारदातों में शामिल रहते थे। इनमें जहांगीर सुनार है, जिसकी दुकान मानकमऊ में है। यह आरोपियों से चोरी के जेवरात खरीदता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed