फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: All four sons of former MLC Haji Iqbal released on bail, know what the lawyer argued in the court

Saharanpur: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटे जमानत पर रिहा, जानें वकील ने कोर्ट में क्या दी दलील

Mon, 25 Aug 2025 09:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 25 Aug 2025 09:18 PM IST
सार

हाजी इकबाल के बेटे अलग-अलग मामलों में करीब तीन साल से जेल में बंद थे। सोमवार शाम उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंचा। कई घंटे की प्रक्रिया के बाद देर रात उन्हें रिहा किया गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: All four sons of former MLC Haji Iqbal released on bail, know what the lawyer argued in the court
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटे जावेद, वाजिद, अफजाल और अलीशान को जमानत मिल गई। सोमवार शाम जिला कारागार में उनकी रिहाई का परवाना पहुंच गया। देर रात उन्हें रिहा किया गया। 
विज्ञापन

 

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटे कई मामलों में काफी समय से जेल में बंद थे। इनके अधिवक्ता की तरफ से नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 22 अगस्त 2025 को हुई। याचिका में उनके अधिवक्ता ने दलील दी थी कि उन्हें जमानत मिलने के बाद किसी अन्य मामले में गिरफ्तार दिखा दिया जाता है। इसके तहत 13 अगस्त को उनके खिलाफ मिर्जापुर थाने में एससी एससी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फिर से गिरफ्तार दर्शा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था। इस पर 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इनकी रिहाई के आदेश दिए थे। अधिवक्ता संजय वर्मा ने बताया कि दो दिन छुट्टी होने के चलते रिहाई की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मामला फिर रखा गया। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए कि शाम तक चारों को जमानत पर रिहा किया जाए। बताया कि हाजी इकबाल के भाई महमूद पर एक मामले में दोषी सिद्ध है। उसकी जमानत की अर्जी लंबित है। देर रात चारों भाई रिहा किए गए। उनके समर्थक जिला कारागार के बाहर मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

वर्ष 2022 में गिरफ्तार हुए थे चारों बेटे
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटों को मई 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच अलग-अलग गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अलीशान और जावेद को मई 2022 में गिरफ्तार किया था। जून 2022 में पुलिस ने अफजाल को पकड़ा था। इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने वाजिद को अक्टूबर 2022 में पकड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed