फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Former Uttarakhand CM Harish Rawat said, BJP worried about establishing the empire of Adani-Ambani

Saharanpur: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत बोले, भाजपा को अडानी-अंबानी का साम्राज्य स्थापित करने की चिंता

Sun, 27 Oct 2024 05:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

छुटमलपुर पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों को किसान, मजदूर, युवाओं की चिंता नहीं है। केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Former Uttarakhand CM Harish Rawat said, BJP worried about establishing the empire of Adani-Ambani
छुटमलपुर में हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को केवल अडानी और अंबानी के साम्राज्य को स्थापित करने की चिंता है। संविधान को बचाने की लड़ाई में सभी को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ आना होगा।
विज्ञापन

छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुहम्मद मुजतबा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों को किसान, मजदूर, युवाओं की चिंता नहीं है। विकास और रोजगार सरकार के एजेंडे में नहीं है। भाजपा सरकारें झूठ के भरोसे चल रही हैं। केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराने का काम करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में बवाल के पीछे भाजपा का ही चेहरा है। झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। हरियाणा के नतीजों को उन्होंने हतप्रभ करने वाला बताया, कहा कि यह आश्चर्यजनक है। कार्यकर्ता निराश न होकर कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा के दोहरे चेहरे की असलियत को जनता के बीच लेकर जाएं। यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब, प्रधान नासिर अली, प्रधान फरमान मलिक, मनोज चौधरी, राव यूसुफ, अरशद मलिक, परवेज मलिक, वकील मलिक, महबूब तल्हेड़ी, याहिया मलिक, सुखदेव चौहान आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed