{"_id":"632b1003e3f76c69c63fa9ef","slug":"saharanpur-flood-again-in-shakambhari-all-preparations-for-the-fair-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शाकंभरी में फिर आई बाढ़, पानी के सैलाब में बह गईं मेले की सभी तैयारियां, पहले भी हुआ था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाकंभरी में फिर आई बाढ़, पानी के सैलाब में बह गईं मेले की सभी तैयारियां, पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
Wed, 21 Sep 2022 06:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Sep 2022 06:52 PM IST
सार
शाकंभरी में एक बार फिर से बाढ़ आ गई है। बाढ़ आने से मेले की सभी तैयारियां पानी के सैलाब में बह गईं। इससे पहले भी यहां बड़ा हादसा हुआ था।
विज्ञापन
शाकंभरी में आई बाढ़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शिवालिक पहाड़ियों व मैदानी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बुधवार शाम को बाढ़ आ गई। वहीं शारदीय नवरात्र मेले की सभी तैयारियां पानी के सैलाब में बह गईं। यह तैयारियां जिला पंचायत द्वारा की गई थीं।
विज्ञापन
आगामी 26 सितंबर से सिद्धपीठ में लगने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस मेले की सभी व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की जा रही हैं। जिला पंचायत द्वारा चार जेसीबी लगाकर शाकंभरी देवी से लेकर भूरादेव तक खोल की साइड से नाले का निर्माण किया गया। वहीं रैन बसेरा से भी आगे तक श्रद्धालुओं की लाइन की बैरीकेटिंग का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया था, जो बुधवार को आई बाढ़ में बह गया। हालांकि पहले भी आई बाढ़ में बनाया गया नाला बह गया था। अब इसको दोबारा बनाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ramlila में हदें पार: मंच पर मंदाकिनी बनी महिला, आयोजकों को नहीं आई शर्म, बुद्धिजीवी बोले- समाज के लिए घातक
विज्ञापन
इससे पहले भी शाकंभरी में एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ दर्शन करने के लिए आई थीं।
यह भी पढ़ें: Army Agniveer Bharti: छलका अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- जूतों में पानी भरा तो टूट गया अग्निवीर बनने का सपना