{"_id":"686d6b54ae6a7e34dd0c6e8a","slug":"saharanpur-first-in-resolving-complaints-on-igrs-portal-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153583-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर प्रथम
Wed, 09 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर परिक्षेत्र ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जून की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में सहारनपुर परिक्षेत्र को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाता है। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर परिक्षेत्र को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और समय पर निस्तारण के लिए 100 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। यह उल्लेखनीय है कि परिक्षेत्र सहारनपुर लगातार तीसरे माह भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाए और शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा से समस्याओं का विधिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।