फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fearing of encounter four gangsters reached to surrender police station

Saharanpur: आज के बाद अपराध नहीं..., एनकाउंटर के खौफ से हाथों में तख्ती लेकर थाने पहुंचे गैंगस्टर के चार आरोपी

Thu, 27 Apr 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Apr 2023 02:08 PM IST
सार

यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के लगातार हो रहे एनकाउंटर का असर अन्य अपराधियों पर होने लगा है। सहारनपुर में गुरुवार को एनकाउंटर के डर से पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Fearing of encounter four gangsters reached to surrender police station
आत्मसमर्पण करते गैंगस्टर के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एनकाउंटर के खौफ से बिहारीगढ़ थाने पहुंचकर गैंगस्टर के चार आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चारों गैंगस्टर अपराधी हाथों में बोर्ड लेकर थाना बिहारीगढ़ पहुंचे और आत्मसमर्पण कर अपराध न करने की कसम खाई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव लाल वाला निवासी तौकीर, शौकीन, पुत्र गण जुल्फान तथा साबिर पुत्र आलिया  वह चौथा अपराधी फैजान पुत्र सालिम थाना बिहारीगढ़ के गांव चाण्डीधेर का निवासी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 12 महिलाओं समेत 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Fearing of encounter four gangsters reached to surrender police station
आत्मसमर्पण करते गैंगस्टर के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष बीनू सिंह के सम्मुख अपराध से तौबा की और अपराध न करने की कसम खाई है। चारों अपराधी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था- 'मैं गैंगस्टर का अपराधी हूं, मैं तोबा करता हूं आज के बाद मैं अपराध नहीं करूंगा।'

थाना अध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया गैंगस्टर के चारों अपराधियों पर उत्तराखंड के थाना भगवानपुर में व उत्तर प्रदेश के थाना बिहारीगढ़ में चोरी, लूट ,पुलिस मुठभेड़ ,के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। जिन्होंने आज थाना परिसर में पहुंचकर अपराध से तोबा की है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed