फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Father who arrived after getting information about a fight with his son died, murder accused

Saharanpur: बेटे के साथ झगड़े की सूचना पर पहुंचे पिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 04:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 22 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में खेत में बेटे से मारपीट की सूचना पर पहुंचे पिता की माैत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Father who arrived after getting information about a fight with his son died, murder accused
पिता की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ गांव फतेहपुर जट में खेत की जुताई करने गये बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे पिता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी जावेद पुत्र इकराम ट्रेक्टर से किराये पर खेतों की जुताई का काम करता है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह गांव के ही एक व्यक्ति का खेत जोतने के लिए गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिस्टल तानने का मामला: तोहिदा बोली- मैं गोली से न डरती, सपा नेताओं ने कहा-अखिलेश यादव से कराएंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि जुताई के दौरान ट्रेक्टर से गांव नठौड़ी निवासी किसान की मेढ कट गई। इसी बात को लेकर ट्रेक्टर चालक व पड़ोसी खेत मालिक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बेटे के साथ मारपीट की सूचना पर जावेद का पिता इकराम 50 वर्ष भी मौके पर पहुंच गया और कुछ ही देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इकराम की मौत की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल अविनाश गौतम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि जांच पड़ताल में शव पर चोट का कोई निशान नही मिला है। मृतक हार्ट का मरीज भी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed