फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice

पिस्टल तानने का मामला: तोहिदा बोली- मैं गोली से न डरती, सपा नेताओं ने कहा-अखिलेश यादव से कराएंगे सम्मानित

Fri, 22 Nov 2024 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 22 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

मीरापुर उपचुनाव के दाैरान ककराैली में बवाल के बाद महिला के सामने पिस्टल तानने को लेकर सियासत गर्म है। वहीं महिला तोहिदा ने कहा कि मैं गोली से नहीं डरती। वोट नहीं डालने दिया गया, इसका खुदा इंसाफ करेगा।

विज्ञापन
Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
ककराैली में पुलिस व महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में एसओ ककरौली राजीव शर्मा के पिस्टल तानने के दौरान सामने खड़ी महिला तोहिदा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। दिनभर उनके घर लोगों की आवाजाही लगी रही। वह कहती हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी, इसका दुख है। पुलिस की गोली से डर नहीं लगा।

विज्ञापन

Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
ककराैली में पुलिस व महिला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने रास्ते में रोककर तानी पिस्टल
सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव से तोहिदा को सम्मानित कराया जाएगा। ककरौली की ड्राइवर अब्दुल समद की पत्नी तोहिदा ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके जेठ के लड़के ने घर लौटकर बताया कि पुलिस ने डंडे मारकर भगा दिया है, मतदान नहीं करने दिया गया। इसके बाद वह परिवार की महिलाओं के साथ मतदान करने जा रही थी। रास्ते में पुलिसकर्मी मिले और पिस्टल तान दी। उसे गोली से डर नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बड़ी वारदात: SSP आवास पर सिपाही ने सरकारी बंदूक से खुद को मारकर दी जान, पहरे पर थी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
पुलिस से उलझती महिला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जान बूझकर मतदाताओं को रोका
महिला का आरोप है कि पुलिस ने जान-बूझकर मतदाताओं को रोका है। महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। बेवजह पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के हाथ में ईंट भी थी। वह कहती हैं कि पुलिस को वर्दी उतरवाने की बात भी कही थी।

विज्ञापन

Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
ककराैली में पुलिस व महिला - फोटो : अमर उजाला

तोहिदा भी की गई नामजद 
पुलिस का मुकाबला करने वाली तोहिदा को भी ककरौली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। वह कहती है कि मुकदमे से नहीं डरती, क्योंकि कोई गलत काम नहीं किया है।

Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
तोहिदा से मिले पूर्व सांसद कादिर राना और अन्य सपाई। - फोटो : अमर उजाला

तोहिदा का अखिलेश यादव से कराएंगे सम्मानित
पूर्व सांसद कादिर राना और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी प्रतिनिधि मंडल के साथ ककरौली पहुंचे और लोगों से संवाद किया। राना ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे। चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है।

Case of pointing a Pistol: Woman Tohida says I am not afraid of bullets, God will give us justice
पुलिस और पथराव करने वाले आमने-सामने। - फोटो : अमर उजाला

हमारी प्रत्याशी सुम्बुल राना का पर्चा ही निरस्त कर देते। वह चुनाव आयोग मे इसकी शिकायत करेंगे। इंस्पेक्टर की पिस्तौल का सामना करने वाली बहादुर महिला तोहीदा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित कराया जाएगा। मौलाना नजर ने कहा कि हार-जीत से बड़ा लोकतंत्र और इंसाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed