फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Express arrived two hours late

दो घंटे देरी से पहुंची सहारनपुर एक्सप्रेस

Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Express arrived two hours late
दो घंटे देरी से पहुंची सहारनपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। हरिद्वार के पास ट्रैक पर कार्य होने के कारण देहरादून से सहारनपुर आने वाली सहारनपुर एक्सप्रेस दो घंटे दस मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा भी कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। उधर, अग्निपथ आंदोलन के दौरान एक सप्ताह तक निरस्त रहीं ट्रेनों का संचालन फिर से होने से यात्रियों को राहत मिली है।
देहरादून टर्मिनल से सहारनपुर के बीच रोजाना चलने वाली सहारनपुर एक्सप्रेस रविवार को दो घंटे दस मिनट देरी से सहारनपुर पहुंची। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार के पास ट्रैक पर कार्य होने के कारण ट्रेन देरी से आई है। इनके अलावा दरभंगा से अमृतसर तक जाने वाली जननायक एक्सप्रेस लगातार देरी से चल रही है। रविवार को भी वह एक घंटे पांच मिनट देर से सहारनपुर आई। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से चल रही थी। यह ट्रेन एक सप्ताह से लगातार देरी से ही चल रही है।
विज्ञापन

उधर, अग्निपथ योजना का विरोध थमने से गत सप्ताह रद्द रही सभी ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू हो गया है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। गर्मी की छुट्टी के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें अचानक रद्द कर दी थीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आंदोलन के चलते अकालतख्त एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस के अलावा सहारनपुर- दिल्ली के बीच चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेन भी रद्द कर दी गईं थीं। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने बताया कि आंदोलन के दौरान रद्द की गईं सभी ट्रेनें फिर से चलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed