फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Encounter between police and criminals travelling in a car, one criminal injured after being shot

Saharanpur: कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

Mon, 12 May 2025 10:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 12 May 2025 10:24 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में पुलिस ने मुठभेड़ में कार सवार बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Encounter between police and criminals travelling in a car, one criminal injured after being shot
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़ौरा के जंगल में बेहट पुलिस की सेंट्रो कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया।

विज्ञापन


घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। घायल बदमाश का नाम फैजान पुत्र अब्दुल खालिक निवासी गांव   रीढ़ी मोहिद्दीनपुर कोतवाली बेहट बताया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व गोहत्या में प्रयुक्त होने वाले उपकरण मिले है। पुलिस ने बदमाशों की कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: 'तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं', इसलिए हुआ था सौरभ का कत्ल; चार्जशीट में वजह खुली

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मुनीशचंद्र ने बताया, कि पुलिस सोमवार की सुबह जनता रोड पर गांव पिठौरी के मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी गांव लंढौरा चौक की तरफ से काले रंग की सेंट्रो कार आती दिखाई दी। उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने कार नहीं रोकी और पुलिस पर फायर करते हुए गांव पिठौरी की तरफ भागने लगे।

गांव मड़ौरा के खंडजे से आगे कच्चे रास्ते पर कार कीचड़ में धंस गई। इस पर उसमें सवार दोनों बदमाश कार को वहीं छोड़कर पुलिस पर फायर करते कर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी जंगल में भाग गया।

घायल बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश फैजान को पुलिस तत्काल जिला अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया, कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, गोकशी के उपकरण आदि बरामद हुए है। बदमाशों की कर को भी कब्जे में ले लिया गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed