{"_id":"68fc69241749a8ddc40a2896","slug":"saharanpur-elephant-came-under-the-grip-of-dangling-wires-of-ht-line-died-due-to-electric-shock-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एचटी लाइन के झूल रहे तारों की चपेट में आया हाथी, करंट लगने से मौत, पानी की तलाश में था बेजुबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एचटी लाइन के झूल रहे तारों की चपेट में आया हाथी, करंट लगने से मौत, पानी की तलाश में था बेजुबान
Sat, 25 Oct 2025 11:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:37 AM IST
सार
सुंदरपुर गांव की ओर से आ रहे हाथी की करंट से मौत होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। वन विभाग की टीम ने आकर जांच की। वहीं ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को हाथी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
खेतों में पड़ा हाथी का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवालिक के जंगल से भटककर गांव सुंदरपुर पहुंचे एक हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बीती रात हुई, जब हाथी पानी की तलाश में गांव की ओर आया था। सुबह होने पर किसानों ने वन कार्यालय को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
खेतों में पड़ा हाथी का शव।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात जंगल से निकला एक हाथी गांव सुंदरपुर की ओर आ गया था। इस दौरान खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन के तार नीचे लटक रहे थे। हाथी इन तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो उन्होंने हाथी का शव देखा और तत्काल वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएफओ सहारनपुर और वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
ग्रामीणों का आरोप, बिजली निगम की लापरवाही
ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि हाथी की मौत पूरी तरह से विद्युत निगम की लापरवाही का नतीजा है। जिस स्थान पर हाथी की मौत हुई है, वहां बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे। उन्होंने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की थी और अवगत कराया था कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, निगम के अधिकारियों ने शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि हाथी की मौत पूरी तरह से विद्युत निगम की लापरवाही का नतीजा है। जिस स्थान पर हाथी की मौत हुई है, वहां बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए थे। उन्होंने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की थी और अवगत कराया था कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, निगम के अधिकारियों ने शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।