{"_id":"6a9ee8f81c2582f89502cc95","slug":"saharanpur-elderly-man-dies-in-hayat-colony-son-in-law-accused-of-murder-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हयात कॉलोनी में बुजुर्ग की मौत, दामाद पर हत्या का आरोप, बेटी बोली- मेरी पिता को लात-घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हयात कॉलोनी में बुजुर्ग की मौत, दामाद पर हत्या का आरोप, बेटी बोली- मेरी पिता को लात-घूंसों से पीटा
Mon, 07 Sep 2026 10:10 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:10 PM IST
सार
हयात कॉलोनी में इरशाद ने अपने घर पर ही दामाद को रखा हुआ है। मकान को लेकर ससुर और दामाद के बीच विवाद चल रहा था। बेटी का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसके पिता इरशाद की हत्या की गई है। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
इरशाद की फाइल फोटो और गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम इरशाद (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मकान के हिस्से को लेकर विवाद के दौरान एक रिश्तेदार ने बुजुर्ग को लात-घूसों से पीटा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, पुलिस बीमारी से मौत बता रही है।
विज्ञापन
हयात कॉलोनी निवासी इरशाद ने दामाद जुबेर को घर पर रखा हुआ है, जो ट्रक चलाने का काम करता है। मृतक की बेटी शबाना का कहना है कि जिस मकान में वह रहती है, उसका एक हिस्सा उसके और पति के नाम पर है। पति ने अपने हिस्से को एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसी बात को लेकर करीब पांच दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को पति दोबारा घर पहुंचा और उसके पिता के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। आरोप है कि पिता को सीने में लात-घूसों से मारा गया। तभी पिता की हालत बिगड़ गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए। घायल अवस्था में पिता को शबाना और उसकी बहनें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। वह चार बहनें हैं। तीन की शादी हो चुकी है, जबकि वह और उसकी छोटी बहन पिता के साथ इसी मकान में रहती थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि प्रथम दृष्टया इरशाद की मौत बीमारी के कारण हुई है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि प्रथम दृष्टया इरशाद की मौत बीमारी के कारण हुई है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।