फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Eighth class student Shaan got honour, ate hotel food for the first time, know what is achievement

Saharanpur: आठवीं के छात्र शान को एमपी में मिला सम्मान, पहली बार खाया होटल का खाना, जानें क्या है उसकी उपलब्धि

Sun, 14 Sep 2025 04:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Sep 2025 04:20 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालय कुतुबपुर लबडौला में शान पढ़ता है। उसका चुनाव जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट के लिए नेशनल लीडर के रूप में हुआ है। मध्य प्रदेश के पंचमणी में आयोजित कार्यक्रम में उसे सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Eighth class student Shaan got honour, ate hotel food for the first time, know what is achievement
मध्य प्रदेश में सम्मानित शान और उसके गाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला के आठवीं के छात्र शान को जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट के लिए नेशनल लीडर के रूप में चुना गया है। मध्य प्रदेश के पंचमणी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उनके गाइड के साथ सम्मानित किया गया। शान के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे जीवन में पहली बार होटल के रूम में ठहरने और रेस्टोरेंट का खाना खाने का मौका मिला, जिससे वह बेहद खुश दिखाई दिया। 
विज्ञापन

 

विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं गाइड संजीव कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन का क्या महत्व है, यह हमें कोरोना के समय पता चला। इसलिए विद्यालय के बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया। करीब एक वर्ष पहले विद्यालय में जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। इसका मकसद था जलवायु में आ रहे परिवर्तन के कारणों को जानना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में उन्होंने आठ बच्चों की टीम बनाई। कारण जानने पर पता चला कि पेड़ों का अंधाधुंध कटान, पानी की बर्बादी, ईंधन का अधिक खर्च, बिजली का अत्याधिक इस्तेमाल आदि इसके कारण हैं। इसके बाद बच्चों की टीम ने कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पानी बचाने, बिजली बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया। 
 
विज्ञापन

उनके कार्य को देखने के लिए पर्यावरण शिक्षा केंद्र लखनऊ की टीम चार महीने पहले विद्यालय आई थी। टीम के सामने शान ने अपनी प्रेजेंटेशन दी थी। टीम के कार्य और प्रेजेंटेशन के चलते शान का चयन किया गया। मध्य प्रदेश के पंचमणी में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित कार्यशाला व सम्मान समारोह में शान को वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल लीडर के रूप में चुना गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed