{"_id":"6559c185bbdaec39bb0b3c8c","slug":"saharanpur-dumper-full-of-minerals-hits-car-hard-devotees-narrowly-escape-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: खनिज से भरे डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर मारी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: खनिज से भरे डंपर ने कार में मारी जोरदार टक्कर मारी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
Sun, 19 Nov 2023 01:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:34 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में एक सड़क दुघर्टना में श्रद्धालुओं की जान बाल-बाल बची। यहां रविवार को एक खनिज से भरे ट्रक ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। मां शाकंभरी के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार में खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उन्हें मामूली चोटे लगी है।
विज्ञापन
हादसा रविवार की सुबह हुआ। गाजियाबाद के दीपक पुत्र अवधेश अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी कार में सवार बताए गए है।
विज्ञापन
छुटमलपुर से होते हुए बेहट आते समय उनकी कार में संसारपुर वनवे पुल पर सामने से आ रहे खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दीपक और उसका परिवार बच गए। उन्हें कुछ मामूली चोटे लगी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार डंपर के मालिक से कर में सवार परिवार का समझौता हो गया था। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।