{"_id":"692ef0763876214b080566d5","slug":"saharanpur-drug-smugglers-did-not-reveal-the-exact-location-supplier-from-badaun-caught-with-opium-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नशा तस्करों ने नहीं बताई सही लोकेशन, 28.80 लाख की अफीम के साथ पकड़ा गया बदायूं से आया सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नशा तस्करों ने नहीं बताई सही लोकेशन, 28.80 लाख की अफीम के साथ पकड़ा गया बदायूं से आया सप्लायर
Tue, 02 Dec 2025 07:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Dec 2025 07:28 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस टीम ने गुरुद्वारा रोड से आरोपी ब्रजपाल उर्फ गोपाल को पकड़ लिया। उसके पास से 2.810 किलोग्राम अफीम, एक मोबाइल और 1050 रुपये बरामद हुए। पुलिस उसके नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
आरोपी ब्रजपाल उर्फ गोपाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस ने 28.80 लाख रुपये की अफीम के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। ट्रेन से उतरने के बाद आरोपी गुरुद्वारा रोड पर अफीम को बेचने जा रहा था। इसी दौरान उसे दबोच लिया। वह अफीम सप्लाई के लिए पांच से छह हजार रुपये लेता था।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी एवं सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव, नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गुरुद्वारा रोड पर घूम रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से 2.810 किलोग्राम अफीम, एक मोबाइल और 1050 रुपये की नकदी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपी ब्रजपाल उर्फ गोपाल निवासी ललवा जिला बदायूं है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आ गई, उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहली बार अफीम लेकर सहारनपुर आया है। उसे यहां पर किसी को अफीम देनी थी, लेकिन नशा तस्करों ने उसे सही लोकेशन नहीं बताई थी। जहां पर अफीम भेजनी थी, उसकी लोकेशन आनी थी।
बदायूं से सहारनपुर का ट्रेन का टिकट मिला
आरोपी के पास ट्रेन का टिकट भी मिला है, जो बदायूं से सहारनपुर तक का है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहना था। पहनावे के बारे में पहले ही बता दिया गया था ताकि अफीम लेने वालों को पहचान हो सके। इसके अन्य साथी भी शामिल हैं, जो दूसरे राज्यों और जिलों में अफीम की सप्लाई करते हैं। आरोपी ने बदायूं के नशा तस्कर का नाम बताया है, जिसे पुलिस ट्रैक कर रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।