फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur dominated

खेलों में सहारनपुर का रहा दबदबा, मिला प्रथम स्थान

Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur dominated
सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता सहारनपुर की टीम - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित मेरठ जोन की वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। खेलों में महिला और पुरुष वर्ग में सहारनपुर प्रथम स्थान पर रहा।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार की देर शाम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह शामिल हुए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न खेलों में महिला व पुरुष वर्ग में सहारनपुर को प्रथम स्थान मिला है। साइकिलिंग में मेरठ ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि मुजफ्फरनगर को द्वितीय स्थान मिला है। इसके अलावा गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए साधुवाद दिया। आईजी ने कहा कि नौकरी के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक तनाव भी कम होता है। इसलिए पुलिसकर्मियों को हमेशा बढ़चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए। एसएसपी आकाश तोमर ने विजेता खिलाड़ियों के परिश्रम और प्रदर्शन की सराहना की। एसएसपी ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ जोन की नौ टीमों में 240 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित मेरठ जोन की टीमें शामिल थी। सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया है। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, भाला फेंक, साइकिलिंग आदि खेल हुए हैं। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एसपी देहात अतुल शर्मा, एएसपी प्रीति यादव, सीओ द्वितीय नीरज कुमार सहित पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed