{"_id":"6700dd5a1f03fbacab022b71","slug":"saharanpur-doctors-beaten-up-in-district-hospital-uproar-ensues-doctor-staff-goes-on-strike-for-four-hours-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जिला अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, चार घंटे हड़ताल पर बैठे डाॅक्टर स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जिला अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, जमकर हुआ हंगामा, चार घंटे हड़ताल पर बैठे डाॅक्टर स्टाफ
Sat, 05 Oct 2024 12:50 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनुपर में डाॅक्टर के देरी से पहुंचने पर विवाद हो गया। मारपीट के विरोध में डाॅक्टर व स्टाफ कई घंटे हड़ताल पर बैठे रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर डाॅक्टर व स्टाफ शांत हुए।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के देरी से पहुंचने पर हंगामा खड़ा हो गया। तीमारदारों ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। मारपीट के विरोध में डॉक्टर तीन से चार घंटे काम छोड़कर इमरजेंसी के बाहर खड़े हो गए। पता लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और तीमारदारों व डॉक्टरों को समझाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार की देर रात एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में परिजन अपने मरीज को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। मरीज के तीमारदारों ने डॉक्टर को बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर देरी से पहुंचे। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। बाद में पहुंचे डॉक्टर के साथ भी तीमारदारों ने मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सरूरपुर में ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, एक युवक को उठाया, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार
विज्ञापन
रात करीब एक बजे तक अस्पताल में डॉक्टर और तीमारदारों के बीच विवाद होता रहा। इसके बाद जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टर इकट्ठा हो गए। डॉक्टर, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर को छोड़कर बाहर खड़े हो गए।
इस दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को नहीं देखा। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सीओ द्वितीय मुनीश चंद्र सहित थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों का आरोप है कि तीमारदारों ने महिला स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।