{"_id":"6700c6b9bba0a6ece704211d","slug":"meerut-ats-and-delhi-police-raid-sarurpur-pick-up-a-youth-links-to-pakistan-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरूरपुर में ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, एक युवक को उठाया, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरूरपुर में ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, एक युवक को उठाया, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार
Sat, 05 Oct 2024 10:25 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:25 AM IST
सार
सरधना के कस्बा खिवाई में एटीएस और दिल्ली पुलिस का डेरा रहा। जांच पड़ताल में टीम जुटी रही। बताया जा रहा है कि सोशल साईट पर पाकिस्तान में बात करने का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रात के समय दिल्ली पुलिस और एटीएस टीम ने छापेमारी की। देर रात से कस्बे में पुलिस और एटीएस लगातार मिशन पर रहे। पुलिस के अनुसार खिवाई के कुछ युवक सोशल साईट के माध्यम से पाकिस्तान बात करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादी संगठन के सक्रिय होने की आशंका पर कस्बा खिवाई में देर रात एटीएस और दिल्ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 3 बजे टीम की छापेमारी लगभग पांच घंटे तक चली।
विज्ञापन
एक युवक को साथ ले गई एटीएस, दो को पूछताछ के बाद छोड़ा
इस दौरान एक युवक को पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई। अन्य दो युवकों से घण्टो पूछताछ की बाद में उन्हें छोड़ गई। इस दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस को मामले से दूर रखा। युवक के पाकिस्तान में बड़े आतंकवादी संगठन से जुड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन