फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Development Authority sealed on these shops

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इन दुकानों पर लगाई सील

Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Development Authority sealed on these shops
दुकान पर सील लगाते प्राधिकरण कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को सील किया। चिलकाना रोड पर प्राधिकरण की कार्रवाई का हल्का विरोध हुआ, मगर पुलिस बल के साथ होने की वजह से दुकान स्वामी ज्यादा कुछ नहीं कर सका। अंबाला रोड पर दुकान सील करने के दौरान भी पुलिस बल साथ रहा। 
विज्ञापन


 अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सके। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल को साथ ले जाकर निर्माण रुकवाते हुए सील करा दिया। टीम में सहायक अभियंता एपीएन सिंह, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, हेमेंद्र सिंह, हरवीर सिंह और लालबहादुर शामिल रहे। 
विज्ञापन


  उधर, चिलकाना रोड पर भी एक दुकान का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र मांगा, मगर नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को दुकान को सील करने की कार्रवाई की। सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने दोनों जगहों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed