फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur depot will call for buses from other divisions

दूसरे मंडलों से बसें मंगाएगा सहारनपुर डिपो

Mon, 18 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur depot will call for buses from other divisions
Saharanpur depot will call for buses from other divisions
सहारनपुर। रेलवे के देहरादून हरिद्वार रूट बाधित होने के बाद यात्रियों का पूरा लोड सहारनपुर डिपो पर आ गया है। सहारनपुर डिपो के रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में चढ़ने के लिए दिनभर मारामारी मची रहती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के सापेक्ष सहारनपुर डिपो के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। बसों की कमी के चलते न सिर्फ मंडल के दूसरे जनपदों से बल्कि दूसरे मंडलों से भी सहारनपुर डिपो की तरफ से बसों की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन

देहरादून रेलवे स्टेशन पर एवं हरिद्वार - देहरादून रूट पर रेलवे यातायात बाधित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना रहा है। देशभर से देहरादून, हरिद्वार के लिए सहारनपुर से होकर जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया है। ऐसे में यात्रियों का पूरा लोड परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो पर आ गया है, लेकिन सहारनपुर डिपो में यात्रियों के सापेक्ष बसें नाकाफी हैं। यात्रियों को बस स्टैंड पर बैठकर ही बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बस आते ही यात्री टूट पड़ते हैं। कई बार विवाद की स्थिति हो रही है। ऐसे में सहारनपुर डिपो के लिए बसों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

फिलहाल मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो की 20 बसों को सहारनपुर डिपो के बेड़े में शामिल किया। फिर भी व्यवस्था नहीं संभल पा रही है। इस कारण सहारनपुर के लिए दूसरे मंडलों से 25 और बसों की डिमांड की गई है। दूसरे मंडलों के जिन डिपो में अतिरिक्त बसें हैं अथवा चालक एवं परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, उन बसों को सहारनपुर भेजे जाने की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो की नई बसें मिलेंगी - आरएम
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि सहारनपुर में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। फिलहाल दूसरे जनपदों से 20 बसें तो मंगा ली गईं हैं। जबकि दूसरे मंडलों से 25 बसें और मंगाए जाने के लिए डिमांड भेजी गई है। दूसरे मंडलों से सहारनपुर में ऐसी बसें आएंगी, संबंधित डिपो में सबसे नई बसें हों। जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed