{"_id":"62694ff040cf4274fe47eaed","slug":"saharanpur-deoband-news-now-it-will-be-difficult-to-take-admission-in-darul-uloom-intelligence-department-will-verify-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई गाइडलाइन जारी: अब दारुल उलूम में प्रवेश लेना होगा मुश्किल, दस्तावेजों का खुफिया विभाग करेगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाइडलाइन जारी: अब दारुल उलूम में प्रवेश लेना होगा मुश्किल, दस्तावेजों का खुफिया विभाग करेगा सत्यापन
Wed, 27 Apr 2022 07:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Apr 2022 07:45 PM IST
सार
दारुल उलूम में प्रवेश लेना मुश्किल होगा। अब नियमों को सख्त कर दिया गया है। साथ ही प्रवेश के समय दिए दस्तावेजों का खुफिया विभाग सत्यापन करेगा। दस्तावेज गलत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दारुल उलूम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने इस वर्ष नए छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए हैं। साथ ही इसके लिए नियमों को भी सख्त किया है। अब जरूरी दस्तावेज होने पर ही प्रवेश मिलेगा। साथ ही सत्यापन कराने के लिए प्रवेश के समय दिए गए सभी दस्तावेज स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
देश की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए दारुल उलूम ने प्रवेश नियमों को कड़ा कर दिया है। संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से बुधवार को गाइडलाइन जारी की गई। इसमें कहा कि संस्था की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पूर्व नवीन छात्रों को पहले के मदरसे का प्रमाण-पत्र, वार्षिक परीक्षा में प्राप्त अंकपत्र साथ लाना होगा। अपने साथ ही पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराने के साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी देना होगा। सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, असम और त्रिपुरा आदि के छात्रों को मूल निवास प्रमाण पत्र और शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी
विज्ञापन
मौलाना मद्रासी ने कहा कि जो छात्र सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा उसी को संस्था में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने कहा कि छात्र द्वारा संस्था में जमा दस्तावेजों की जांच खुफिया विभाग से जांच कराए जाएगी। गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दारुल उलूम में ईद-उल-फितर के दो दिन बाद नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दी जाती है।
यह भी पढ़ें: 11 गिरफ्तार: इतने बड़े गिरोह का पर्दाफाश, बरामद हुए 2.50 करोड़ के मोबाइल, श्रीलंका और चीन समेत इन देशों में करते थे सप्लाई