फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur-Delhi Superfast Express train will remain canceled for ten days

जरूरी खबर: दस दिन रद्द रहेगी सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ये है बड़ी वजह, पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दस दिन रद्द रहेगी। जानिए यह ट्रेन किन-किन तारीखों में रद्द रहेगी।

विज्ञापन
Saharanpur-Delhi Superfast Express train will remain canceled for ten days
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाल ही में सहारनपुर से शुरू हुई सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अलग-अलग तिथियों में तीन दिसंबर तक दस दिन रद्द रहेगी। 30 सितंबर से सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) पर काम होगा। इस ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


नौ सितंबर से सहारनपुर से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस चली। इस ट्रेन के चलने से मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली। रेलवे द्वारा सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई लाइन का काम 30 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप-डाउन सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की अलग-अलग तिथियों में दस दिन रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीख में ट्रेन रहेगी रद्द
ट्रेन नंबर 20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 सितंबर, सात अक्तूबर, 14 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 28 अक्तूबर, चार नवंबर, 11 नवंबर, 18 नवंबर, 25 नवंबर और दो दिसंबर

ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक अक्तूबर, आठ अक्तूबर, 15 अक्तूबर, 22 अक्तूबर, 29 अक्तूबर, पांच नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर, 26 नवंबर और तीन दिसंबर
सहारनपुर-टपरी के बीच ओएचई ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया है। 30 सितंबर से ब्लॉक शुरू होगा। - अनिल कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed